दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें कहां दी जाएगी आखिरी विदाई
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 01:42 PM (IST)
चंडीगढ़/मानसा (संदीप मित्तल): मानसा के गांव भम्मे कलां के मृतक युवक दलजीत सिंह के मामले पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। हाई कोर्ट ने पोस्टमॉर्टम के बाद दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर आदेश दिए हैं। इन आदेशों के तहत दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को सुबह 11 बजे गांव भम्मे कलां में किया जाएगा। हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाए। दरअसल, कोर्ट ने आदेश दिया था कि उसका पोस्टमॉर्टम कराने के बाद चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार किया जाए।
बुधवार को मृतक दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर और बहन अमरजीत कौर कोर्ट पहुंचीं और दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार गांव में ही करने की इच्छा जताई, जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे मानसा जिले के गांव भम्मे कलां में किया जाए। आपको बता दें कि दलजीत सिंह की मृतक देह कल रात ही चंडीगढ़ PGI लाई गई थी, जिसके बाद आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि परविंदर झोटा का 22वें दिन और दलजीत सिंह का 9वें दिन अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परविंदर सिंह के अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, जबकि दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार परिवार कल करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

