परविंदर सिंह झोटा ह+त्याकांड के बीच पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, मानसा के कई अफसरों के तबादले

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 08:21 AM (IST)

मानसा: पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत मानसा जिले की तीनों सब-डिवीजनों के डीएसपी बदल दिए गए हैं।
PunjabKesari
 

बता दें कि मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उनके निलंबन के बाद डीएसपी पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था। अब गुरप्रताप सिंह को मानसा का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह बठिंडा ग्रामीण के डीएसपी हरविंदर सिंह सरां को डीएसपी सरदूलगढ़ और बठिंडा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ को डीएसपी बुढलाडा लगाया गया है। वहीं, बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह का तबादला संगरूर की लड्डा कोठी में कर दिया गया है। इसके अलावा तीन एसपी रैंक के अधिकारियों को भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News