झोटा ह+त्याकांड: अभी तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, आज AAP विधायकों के घरों का घेराव

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 10:12 AM (IST)

मानसा (संदीप मित्तल): एंटी ड्रग टास्क फोर्स के कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर धरना लगातार जारी है। हत्या के सातवें दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। धरने पर बैठे लोगों ने झोटा हत्याकांड और नशा गिरोह के खिलाफ केंद्र सरकार से सी.बी.आई. जांच करवाने की मांग उठाई।

इंसाफ कमेटी ने ऐलान किया है कि आज पंजाब भर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के आवासों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विधायकों को ‘लानत पत्र’ सौंपे जाएंगे। कमेटी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। यदि कोई विधायक पत्र लेने से इनकार करता है, तो उसे उसके घर के बाहर चिपका दिया जाएगा।कमेटी के नेताओं ने यह भी बताया कि 20 अक्तूबर को मानसा दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार के विधायक और सांसद अपने पदों से इस्तीफा देकर धरने में शामिल हों।

झोटा की मां ने अस्पताल पहुंचकर घायल साथियों का जाना हाल
दूसरी ओर, झोटा की हत्या के दौरान घायल हुए उनके साथी कार्यकर्ताओं से आज उनकी मां ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। धरने में पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News