श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कैप्टन ने लोगों को दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 06:33 PM (IST)

चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दशमेश पिता गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है। कैप्टन सिंह ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि महान संत सिपाही गुरु गोबिन्द सिंह ने 1699 में श्री आनन्दपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की जो सिखों में चड़दी कला के अमिट जज्बे को दर्शाता है।

Image result for guru gobind singh ji birthday

लोगों को गुरू जी के दिखाए सदमार्ग पर चलने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन और दर्शन समूचे देश को एकजुटता का संदेश देता है। उनका दिया हुआ शान्ति, मानवतावाद, प्यार और भाईचारे का संदेश आज भी दुनिया मेंं प्रासांगिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News