कैप्टन ने हॉकी लीजैंड बलबीर सिंह दोसांझ के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 12:52 PM (IST)

पंजाब: सोमवार को बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, "हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर ए ट्रिपल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके समर्पण, दृढ़ता और खेल कौशल के गुण हमेशा बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। सर, आपको बहुत याद किया जाएगा और हमेशा एक प्रेरणा बने रहेंगे! 

PunjabKesari
भारत को हॉकी में लगातार 3 ओलंपिक गोल्ड मैडल दिलवाने वाले पूर्व ओलंपियन व हॉकी लीजैंड बलबीर सिंह दोसांझ (सीनियर) दुनिया को अलविदा कह गए। 96 वर्षीय बलबीर सिंह सीनियर को 12 मई को सुबह दिल का दौरा पड़ा था। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आई.सी.यू. में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बुधवार सुबह भी उन्हें दो बार फिर अटैक आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News