500 किलोमीटर की दौड़ लगाकर दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होगा ''कैप्टन''

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 03:40 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत): केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बनाए गए तीन खेती कानूनों का देश भर के किसानों और मजदूरों की तरफ से डट कर विरोध किया जा रहा है। इस किसान आंदोलन में नौजवान और बच्चे भी पूर्ण रूप से अपना सहयोग दे रहे है। इसी तरह बटाला के नौजवान रमिन्दर सिंह कैप्टन ने भी दिल्ली पहुंच कर किसानों का साथ देने और सरकार को टक्कर देने के लिए एक विलक्षण विधि ढूंढी है। रमिंदर दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने गांव से दिल्ली तक 500 किलोमीटर की दौड़ लगाकर सफर पूरा करेगा। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बटाला के गांव तेजा विल्हे के नौजवान रमिंदर सिंह कैप्टन ने बताया कि वह पहले भी दिल्ली आंदोलन में होकर आया है। इस बार उसका इरादा कुछ अलग करने का है। रमिंदर के मुताबिक दिल्ली तक उसका सफर 500 किलोमीटर का है, जिस कारण वह रोजमर्रा 50 किलोमीटर दौड़ लगा कर अपना सफर तय करेगा और 10 दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। रमिंदर के साथ 6 सदस्यों की टीम भी जा रही है, जिसमें एक डाक्टर भी है। रमिंदर ने कहा कि उसका मकसद केंद्र सरकार को संदेश देना है कि पंजाब का नौजवान इन खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 

सिंघू बार्डर पर कृषि बिलों के विरोध में चल रहे संघर्ष को समर्थन देने के लिए नौजवान धावक रमिंदर सिंह अरदास करने के उपरांत दौड़ लगा कर लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय करते हुए बटाला के सुक्खा सिंह महतारब सिंह चौंक पहुंचा, जहां गांव सारचूर की समूह संगत और इलाका निवासियों ने कैप्टन रमिंदर सिंह का स्वागत करने के लिए एक समागम करवाया। इस दौरान इंजी. मनजीत सिंह सारचूर, सुखप्रीत बाजवा, मित्तरपाल सिंह काहलों आदि ने कैप्टन रामिंदर का बटाला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उनको तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया। 

गांव के सरपंच और उसके चाचा ने कहा कि पूरा गांव उसके साथ है और सभी को उस पर गर्व है। गांव के सरपंच ने उसे जनरल कह कर नवाजा। रमिंदर सिंह द्वारा अपने गांव से 500 किलोमीटर दिल्ली तक रोजमर्रा 50 किलोमीटर दौड़ लगा कर 10 दिन में दिल्ली लगे मोर्चे में पहुंचा जाएगा। रमिंदर केंद्र सरकार को बताना चाहता है कि पंजाब का नौजवान अपने हकों की खातिर किसी भी हद तक जा सकता है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News