शादी के तीन साल बाद हुआ था बेटा, एक महीने बाद ही हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 12:28 PM (IST)

भोगपुर (सूरी) : भोगपुर शहर में रविवार रात बाजार में एक बच्चे संग पैदल जा रही महिला को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे एक माह के बच्चे की सिर में ज्यादा चोट आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी होने के तीन साल बाद उसके घर में बेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चे को गोदी में उठाया हुआ था। सुनीता नामक उक्त महिला भोगपुर शहर के मोहल्ला आदर्श नगर की रहने वाली थी।

वह रविवार रात करीब सात बजे अपने किसी जानकार से मिलने जा रही थी। तभी सर्विस लेन पर भोगपुर की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक जालंधर की तरफ फरार हो गया। इस टक्कर में सुनीता और उसका एक माह का बेटा मनराज जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर होने पर एंबुलैंस में उन्हें जालंधर अस्पताल रैफर कर दिया जहां बच्चे को सिर में ज्यादा चोट आने मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानेदार प्रेमजीत सिंह ने मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। मृतक बच्चे के परिवार ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाली कार भोगपुर के पास के एक गांव की बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News