तरनतारन में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने सौतेली मां को उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 04:45 PM (IST)
तरनतारन (रमन): तरनतारन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर की गली वालिया वाली में एक बेटे ने मामूली बात पर अपनी सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह बेटे सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है, जो तरनतारन के गली वालिया वाली का रहने वाला है। जहां बेटे ने बीती रात अपनी सौतेली मां पर चाकुओं से हमला कर दिया।
मृतक की पहचान गुरप्रीत कौर (48) पत्नी सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद साल 2003 में गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के बेटे लवप्रीत सिंह ने अपनी बहन के सामने ही सौतेली मां के शरीर पर चाकुओं से वार करके उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

