नगर निगम द्वारा सील किए मैरिज पैलेस को खोलने के आरोप में मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 10:47 PM (IST)

अमृतसर(बौबी): नगर निगम कमिश्नर की शिकायत पर थाना बी डिवीजन की पुलिस ने मैरिज पैलेस के मालिकों पर निगम द्वारा सील किए गए मैरिज पैलेस की सील तोड़ कर पैलेस खोलने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सी ओ सी पी 1933 साल 2016 में माननीय हाईकोर्ट में केस चल रहा है। सरकार की ओर से मैरिज पैलेस रेगुलर करने के लिए पॉलिसी बनाई गई है। इस पॉलिसी के अधीन जो पैलेस सरकार की पॉलिसी मे रखी गई शर्तें पूरी नहीं करते हैं। वह रेगुलर करने के योग्य नहीं है। उन पैसों को नगर निगम विभाग की ओर से सील कर दिया गया था। पर कुछ मैरिज पैलेस के मालिकों ने नगर निगम द्वारा सील किए गए पैलेस मालिकों ने सील तोड़कर मैरिज पैलेस दोबारा से शुरू कर लिए थे। मैरिज इन पैलेस के मालिक नरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रोज एवेन्यू परमिंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह कोट बाबा दीप सिंह करण पैलेस के मालिक गुरनाम सिंह कंडा पुत्र सुरजीत सिंह तेज नगर चौक इस समय इस पैलेस को पक्के होटल में तब्दील कर दिया गया है। 2017 से यह कर्ण रीजेंसी के नाम से चल रहा है। 

बसंत पैलेस के मालिक चरणजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी मेन बाजार 100 फुटी रोड ईस्ट मोहन नगर 2017 से यहां ग्रैंड रॉयल के नाम से रेस्टोरेंट चल रहा है। सिमरन पैलेस के मालिक लखविंदर सिंह पुत्र मगर सिंह निवासी रंजीत एवेन्यू इस पैलेस में विशेष तरह से सिमरन मेंशन रेस्टोरेंट चल रहा है। रवींद्रा पैलेस के मालिक जगदीप सिंह नरूला मौजूदा सरकार के पार्षद पुत्र सुरेंद्र सिंह चमराग रोड अमृतसर स्वर्ण पैलेस के मालिक बिक्रमजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी टाहली वाला चौक सुल्तान विंड रोड इस समय यहां पर स्वर्ण हाल चल रहा है।

सोनी पैलेस वेरका सुनील कुमार पुत्र साईं दास रामनगर वेरका यहां पर इस समय किटी पार्टी का काम चल रहा है। कवर पैलेस के मालिक कवर अमरिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी उत्तम एवेन्यू सुल्तान विंड रोड यहां पर इस समय कवर हाल चल रहा है मनजीत पैलेस झबाल रोड के मालिक परमिंदर सिंह उत्तर दलवीर सिंह न्यू मॉडल टाउन खंडवाला इस वक्त यहां पर टेंट हाउस का काम चल रहा है। बीएफ पैलेस के मालिक रणधीर सिंह पुत्र बूटा सिंह समय यहां पर टेंट हाउस का काम चल रहा है। न्यू भारत पैलेस मालिक बलदेव सिंह इस समय यहां पर होटल बनाने की तैयारी में है ।दीप पैलेस मालिक कमलजीत कौर इस समय यहां होटल बनाने की तैयारी में है। इन सभी मैरिज पैलेस के मालिकों पर नगर निगम एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News