परनीत कौर का विरोध करते किसान की मौ''त का मामला, जत्थेबंदियों ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 11:42 AM (IST)

पटियाला/सनौर: गत दिवस गांव सेहरा में भाजपा लोक सभा हलका पटियाला से उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध कर रहे किसानों में से एक किसान सुरिन्दर पाल सिंह आकड़ी की धक्का मुक्की के दौरान हुई मौत के मामले सम्बन्धित किसान जत्थेबंदियों के दोनों फोर्मों से सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ मुख्य मुलाजिमों की गिरफ्तारी सम्बन्धित रखी गई मीटिंग बेनतीजा रही और किसान नेताओं ने ऐलान किया कि यदि दोषी गिरफ्तार न हुए तो मोती महल आगे पक्का मोर्चा लगेगा।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मृतक सुरिन्दरपाल सिंह आकड़ी के पारिवारिक मैंबर और किसान जत्थेबंदियों की एक मीटिंग प्रशासनिक अधिकारी हरचरन सिंह भुल्लर डी.आई.जी. पटियाला रेंज, वरुण शर्मा एस.एस.पी. पटियाला, जसलीन कौर भुल्लर एस.डी.एम. राजपुरा सहित अन्य प्रशासन अधिकारी के साथ 2 दौर में हुई।

इस मौके किसान जत्थेबंदियों के नेता स्वर्ण सिंह पंधेर भारतीय किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, दिलबाग सिंह गिल भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब, सुखजीत सिंह, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह बहरू ने प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि किसान नेता सुरिन्दर पाल सिंह आकड़ी की मौत के लिए जिम्मेदार मुख्य मुलजिम को 2 दिनों के में गिरफ्तार किया जाए जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।

यदि पुलिस प्रशासन 6 और 7 मई को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लेती तो दोनों फोर्मों से जत्थेबंदियों की तरफ से सांझे तौर पर ऐलान किया गया है कि 8 मई को दोपहर 12 बजे मोती बाग पटियाला में किसानों मजदूरों और अन्य का इकट्ठ करके कैप्टन अमरिन्दर सिंह और भाजपा पार्टी उम्मीदवार महारानी परनीत कौर के घर आगे पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News