भ्रष्टाचार के मामले में अमृतसर के 7 पुलिस मुलाजिमों के विरुद्ध केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 10:04 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): भ्रष्टाचार के आरोप में शामिल पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने वीडियो सबूतों के आधार पर अमृतसर जिले के चाटीविंड थाने के 7 पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और आपराधिक साजिश रचने के आरोपों के अंतर्गत केस दर्ज किया है और आरोपी पुलिस मुलाजिमों में से 4 को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह केस अमृतसर रेंज द्वारा की गई जांच के उपरांत दर्ज किया गया है। 

चाटीविंड गांव के रहने वाले अवतार सिंह और कंवलप्रीत सिंह राज खालसा खेती स्टोर चला रहे हैं और 22 अगस्त, 2018 को इसी गांव के एक व्यक्ति गुरहरप्रीत सिंह ने उनकी दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को खराब कर दिया था। इसके बाद कंवलप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, सुखवंत सिंह आरोपी गुरहरप्रीत सिंह के घर के बाहर जा पहुंचे। 
इसके बाद गुरहरप्रीत सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ कंवलप्रीत सिंह, बलदेव सिंह और सुखवंत सिंह पर हमला कर दिया और उनको जख्मी करके मौके से फरार हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि इस केस में पुलिस ने गुरहरप्रीत और अन्यों खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 323, 324, 427, 148, 149 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था और पड़ताल के दौरान पुलिस द्वारा उक्त मामले में दोषियों के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 326 भी जोड़ दी गई।

बाद में उक्त आरोपी पुलिस मुलाजिमों ए.एस.आई. महिंद्र सिंह, ए.एस.आई. कुलदीप सिंह (अब मृतक), हवलदार पलविंद्र सिंह, हवलदार राम सिंह, सिपाही राजबीर सिंह, सिपाही हरपिंद्र सिंह, सिपाही पलविंद्र सिंह और पंजाब होमगार्ड लाटा सिंह ने शिकायतकर्ता बलदेव के भाई सुखदेव सिंह से विभिन्न मौकों पर 65,000 रुपए की रिश्वत ली थी और उसके पास दोषी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ वीडियो सबूत हैं।

विजीलैंस ब्यूरो को शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत करने व जांच के दौरान उपरोक्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत के आरोप सही पाए गए और ब्यूरो ने हवलदार राम सिंह, सिपाही पलविंद्र सिंह, सिपाही हरपिंद्र सिंह और पंजाब होमगार्ड के लाटा सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी मुलाजिमों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News