केंद्रीय जेल में फैंके मामले में कार्रवाई, 3 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 01:46 PM (IST)

फरीदकोट (राजन) : केंद्रीय जेल फरीदकोट में फैंके की घटनाओं पर जेल गार्ड द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जेल प्रशासन फरीदकोट द्वारा थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट को पत्र लिखकर मामला संज्ञान में लाया गया तथा कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हवालाती और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल के बाहर तैनात गार्ड ने शक के आधार पर बलविंदर सिंह और सुखप्रीत सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8 फैंके की गेंदें बरामद हुईं, जिनमें से 35 पुड़िया जर्दा, 8 बीड़ी के बंडल, 1 सिगरेट की डिब्बी, 2 चार्जिंग लीड, 1 कीपैड मोबाइल फोन और 11 खुले कैप्सूल बरामद किए गए।

पूछताछ के बाद जेल के अंदर बंद एक हवालाती की तलाशी ली गई, जिसके पास से भी 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस थाना कोतवाली फरीदकोट द्वारा दोनों पकड़े गए आरोपियों तथा हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News