पंजाब में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज, सिक्ख कथावाचक ने लगाए संगीन आरोप, पढ़ें क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 03:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के लुधियाना से सिक्ख कथावाचक को गाली और धमकाने के आरोप में जूता कारोबारी और भाजपा नेता गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार प्रिंकल पर सोशल मीडिया पर सिक्ख कथावाचक को गाली और धमकाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद में रहता है। कथावाचक ने बताया कि उसने अमृतपान किया हुआ है और देशों-विदेशों में वह सिक्ख धर्म के प्रचार के लिए जाता है। कथावाचक का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे व्हाट्सएप कॉल किया था और उसे गालियां देना शुरू कर दिया था। गाली-गलोच के साथ-साथ उसे धमकाया भी था। 

कथावाचक का कहना है कि प्रिंकल ने कॉल को रिकार्ड और उसे एडिट कर अपने प्रिंकल लुधियाना के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी इस हरकत से उसकी छवि खराब हुई है। देश-विदेश में लोग उसकी कथाएं सुनते हैं। पहले भी आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर महिलाओं को गलत शब्द कहने के चलते दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा उसका सोशल मीडिया अकाउंट जांच किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News