युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, SSP चंडीगढ़ को की गई थी शिकायत

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 06:42 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक औपचारिक शिकायत दी गई थी, जिसके बाद विवादित डायलॉग को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला एक फिल्म की वायरल क्लिप से जुड़ा हुआ है, जिसमें योगराज सिंह द्वारा महिलाओं के प्रति कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें योगराज सिंह एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही महिला को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। एडवोकेट उज्जवल भसीन द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि योगराज सिंह की यह टिप्पणी महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फिल्मों में इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल समाज में गलत संदेश देता है।

शिकायत में मांग की गई थी कि अभिनेता योगराज सिंह के साथ-साथ इस कंटेंट को बनाने वाले निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ भी तुरंत FIR दर्ज की जाए। शिकायतकर्ता के अनुसार ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसारण पर रोक लगनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस पूरे मामले पर योगराज सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली है और माना जा रहा है कि जल्द ही मामले की जांच शुरू की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News