सस्पेंड पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर Court में पेश, पहली बार दिया बयान
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 03:12 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस के सस्पेंड पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत से जुड़े एक मामले में आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट में पेश होने जाते समय भुल्लर ने पहली बार बात की और कहा, "मैं अभी कुछ नहीं कह सकता"। वहीं मामले में शामिल कथित बिचौलिए कृष्ण शारदा ने दावा किया कि पंजाब में चुनाव के कारण उन्हें और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वह दोषी नहीं हैं और बाकी मामला कानूनी प्रक्रिया के अधीन है। बता दें कि ये मामला 8 लाख रुपए रिश्वत से जुड़ा है।
ED ने भुल्लर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज की
इससे पहले गुरुवार को हरचरण सिंह भुल्लर और साजिशकर्ता आकाश बट्टा को CBI कोर्ट में पेश किया गया था, जहां आकाश बट्टा ने गवाही दी। ED की अर्जी पर CBI कोर्ट ने भुल्लर के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है और रिश्वत की रकम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि रिश्वत से मिले पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया। इसके अलावा, बिचौलिया कृष्ण शारदा पहले से ही ED की गिरफ्त में है। अब भुल्लर से भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ हो सकती है। यह भी कहा गया है कि ED कोर्ट की कार्रवाई के दौरान उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकता है।
आपको बता दें कि, पूरा मामला 11 अक्तूबर 2025 को सस्पैंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीई को दी शिकायत से जुड़ा हुआ है। हरचरण सिंह भुल्लर उस समय रोपड़ रेंज DIG पद पर तैनात थे। आपको ये भी बता दें कि, रिश्वत मामले में दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की टीम ने भुल्लर के मोहाली स्थित ऑफिस और चंडीगढ़ में स्थित कोठी की तलाशी ली थी। उस दौरान कोठी से 5 करोड़ रुपए नकदी, भारी मात्रा में गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और रिवॉल्वर बरामद होने की बात सामने आई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

