फाजिल्का: Showroom में लाखों का कैश चोरी, CCTV फुटेज देख मालिक के पैरों तले खिसकी जमीन

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 05:38 PM (IST)

फाजिल्का: जिले में एक शोरूम पर लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस दौरान शोरूम में एक युवती कर्मचारी ने अपने ही साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार अबोहर में डीके शूज शोरूम में लाखों रुपए की चोरी का मामला है। पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब मालिक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए शोरूम मालिक राजेश कुमार निवासी नई आबादी छोटी पौड़ी ने बताया कि उसके यहां 6-7 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें प्रियंका नामक युवती भी काम करती है। राजेश ने बताया कि, प्रियंका उनके पास पिछले 8 महीनों से काम कर रही है। गत 11 अप्रैल को वह रोजाना की तरह अपने शोरूम को रात करीब 9 बजे बंद करके चले गई। इस दौरान उनके गल्ले में कैश अच्छे से लॉक किया हुआ था। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि, प्रियंका ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। 

सीसीटीवी फुटेज में हैरानीजनक खुलासा

मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि प्रियंका ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि, पहले प्रियंका ने घर जाने का बहाना बनाया और चली गई। इसके बाद वह दूसरे गेट से शोरूम में पीछे से दाखिल हो गई और सीढ़ियों के रास्ती दूसरी मंजिल पर जाकर छिप गई। इसके बाद उसने शोरूम बंद होने का इंतजार किया। जब सभी चले गए तो प्रियंका ने गल्ले में रखे 2 लाख 13 हजार रुपए निकाल लिए। उसके बाद वह अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर चली गई। 

मालिक ने बताया कि, उनके गल्ले में करीब 4 लाख 13 हजार रुपए थे, जिनमें से 2 लाख 13 हजार रुपए गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि कैसे युवती प्रियंका ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News