CBI द्वारा गिरफ्तार DIG भुल्लर के घर से क्या-क्या मिला, जान कर आप रह जाएंगे दंग
punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 09:01 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के रोपड़ रेंज में तैनात DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर सी.बी.आई. का शिकंजा और तेज होने वाला है। क्योंकि बताया जा रहा है कि CBI ने DIG भुल्लर के घर से भारी मात्रा में कैश व गहने बरामद किए है। जानकारी अनुसार सी.बी.आई. ने उनके घर से करोड़ों रुपए का कैश बरामद किया है। पता चला है कि DIG भुल्लर के घर से सी.बी.आई. ने करीब 5 करोड़ कैश व करीब डेढ़ किलो सोने के गहने बरामद किए है, जिसकी जांच चल रही है। ये कैश चंडीगढ़ स्थित कोठी में से बरामद किया है, ये सारा कैश 3 बैग-1 अटैची में भर कर रखा हुआ था। वहीं CBI को 15 प्रॉपर्टी-लग्जरी गाड़ियों का भी पता चला है, जिनकी जांच जारी है। भुल्लर के घर से सी.बी.आई. ने 22 कीमती घड़ियां भी बरामद की है, जोकि लाखों में बताई जा रही हैं।
बता दें कि DIG हरचरण सिंह भुल्लर को आज सुबह ही सी.बी.आई. ने रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार के आरोप गिरफ्तार किया है। CBI की इस कार्रवाई ने पंजाब पुलिस प्रशासन और आम जनता में हड़कंप मचा दिया है। CBI की टीम फिलहाल पैसों की जांच और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
अब देखना यह होगा कि DIG भुल्लर के खिलाफ आगे क्या-क्या कार्रवाई होती है और पंजाब पुलिस प्रशासन इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया देता है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद आम जनता और मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि पंजाब में पुलिस और प्रशासन में भ्रष्टाचार कितने स्तर तक फैला हुआ है। DIG हरचरण सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी और उनके घर से बरामद पैसों की खबर ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है।