हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ITBP के DIG को हिमाचल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 07:51 PM (IST)

पंजाब डैस्क : हिमाचल मण्डी जन कल्याण सभा के 64वें वार्षिक सैर महोत्सव के अवसर पर आज नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विशेष रूप से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डी.आई.जी. ऋषि राज सिंह को हिमाचल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

समारोह में मंत्री रोहित ठाकुर ने डी.आई.जी. ऋषि राज सिंह की हिमाचलियों के उत्थान और मार्गदर्शन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन और समाज में सुधार लाने के लिए ऐसे योगदानकर्ताओं की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है। डी.आई.जी. ऋषि राज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें यह सम्मान पाकर अत्यंत गर्व और खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने हिमाचलियों के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि उनके लिए यह सम्मान एक नई प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर शिक्षा मत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल मण्डी जन कल्याण सभा द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित यह सैर महोत्सव न केवल हिमाचल की संस्कृति और परंपरा को जीवित रखता है, बल्कि हिमाचलियों के बीच एकता और सामूहिक चेतना को भी बढ़ावा देता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News