Punjab : CBI इंस्पैक्टर सुखविंद्र सिंह घोतड़ा को मिला भारतीय पुलिस पदक
punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 08:19 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): टांडा के गांव जलालपुर से संबंधित सी.बी.आई. वरिष्ठ इंस्पैक्टर सुखविंद्र सिंह घोतड़ा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ स्पेशल क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पैक्टर घोतड़ा को आज सी.बी.आई. मुख्यालय नई दिल्ली में देश के अन्य चुनिंदा अधिकारियों के साथ यह सम्मान मिला।
यह सम्मान पाने के बाद अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ मौजूद इंस्पैक्टर घोतड़ा ने इस सफलता को अपने माता-पिता अमर कौर और शिंगारा सिंह तथा भगवान का आशीर्वाद बताया और कहा कि इस राष्ट्रीय पदक से और अधिक समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ सेवाएं देने की ऊर्जा मिली है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि के लिए इंस्पैक्टर घोतड़ा और उनके परिवार को बधाई दी है।