DIG भुल्लर मामला: शहर के नामी कारोबारी को CBI का समन, कई IAS व IPS अफसर भी रडार पर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 12:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : सी.बी.आई. ने निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर की बेनामी संपत्तियों की जानकारी हासिल करने के लिए पटियाला के प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है। आय से अधिक संपत्ति मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर ने निलंबित डी.आई.जी. भुल्लर का पैसा निवेश किया है।

सूत्रों की मानें तो मामले की जांच में शामिल होने के बाद सी.बी.आई. प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर को गिरफ्तार कर सकती है। सी.बी.आई. ने 3 नवंबर को भूपिंदर से पूछताछ के बाद उसके दफ्तर और घर पर छापेमारी की थी, जहां से संपत्ति के दस्तावेज और विदेशी सामान भी मिला था। सी.बी.आई. को पता चला था कि भूपिंदर ने आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के करोड़ों रुपये की संपत्तियां निवेश की हैं। भुल्लर की रिमांड खत्म होने के बाद सी.बी.आई. जल्द ही आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों को समन जारी कर उन्हें भी जांच में शामिल करेगी।

भुल्लर को आज सी.बी.आई. कोर्ट में पेश किया जाएगा

आय से अधिक संपत्ति मामले में 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद, सी.बी.आई. निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, सी.बी.आई. एक बार फिर भुल्लर का रिमांड मांग सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News