पंजाब में Raid! ड्रग्स के खिलाफ सेंट्रल एजेंसियों का एक्शन तेज
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 06:30 PM (IST)
खन्ना (विपन): मानसा में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद सेंट्रल एजेंसियां भी ड्रग्स के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई हैं। परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर CBI पहले से ही मानसा में एक्शन ले रही है, वहीं आज सेंट्रल एजेंसियों ने खन्ना और फतेहगढ़ साहिब में कुछ नशा छुड़ाओ केंद्रों और अस्पतालों पर रेड की है।
जानकारी के मुताबिक, आज शाम सेंट्रल एजेंसियां खन्ना के कुछ नशा छुड़ाओ केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचीं और चेकिंग शुरू की। अभी तक इस बारे में किसी भी अधिकारी ने कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है। खबर लिखे जाने तक इन जगहों पर सेंट्रल एजेंसियों की चेकिंग जारी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

