Chandigarh के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 12:29 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र ने भारी बारिश की आशंका जताई है। 

पिछले 24 घंटे में शहर में 5 MM बारिश हुई है, जबकि तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत रात न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। पहली जून से अब तक 185.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। केंद्र के लंबे पूर्वानुमान में 28 जुलाई तक बारिश की संभावना है। पूरे सप्ताह दौरान अधिकतम तापमान 35 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

निदेशक सुरिंदर पाल के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं काफी कमजोर हैं, जिसके कारण बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, पंजाब-हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में मानसूनी बारिश में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News