Weather: फिर बढ़ा Red Alert, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 5 दिनों का हाल

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 01:29 PM (IST)

चंडीगढ़: पिछले दो दिन में दिन के तापमान में कमी जरूर आई है लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर तापमान में इजाफा दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर जाकर 40.2 डिग्री दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आई। रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा होने की वजह से रात में भी गर्मी बनी हुई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गर्म हवाओं को देखते हुए रेड अलर्ट भी बढ़ा दिया है। विभाग का कहना है कि फिलहाल 30 मई तक ऐसे ही हालात शहर में बने रहेंगे। जहां तक लॉग फोरकास्ट का सवाल है तो अगले पांच दिन अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह की कमी आने के आसार अभी नहीं है और ये 30 से 31 डिग्री तक रहेगा।

मौसम में हो रहे बदलावों को देखते हुए केंद्र की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। चंडीगढ़ समेत उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन का पारा कम नहीं होगी। 24 से 28 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीट वेव और सीवियर हीट वेव्स ज्यादा होने के आसार है। अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में रात के तापमान में इजाफा होने की स्थिति की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News