चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी Update, घर से निकलने से पहले पढ़ें...
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 09:40 AM (IST)

चंडीगढ़ः कुछ दिन से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। रोजाना अधिकतम तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। शुक्रवार को सीजन का अब का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सैल्सिय रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।
वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट की वैदर ऑब्जर्वेटरी में तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो गर्मी के बढ़ते असर को दर्शाता है। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकार्ड हुआ था। 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 4.6 डिग्री सैल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा और 20.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 6 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही हीट वेव यानी लू की चेतावनी भी दी है। शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
3 दिन का पूर्वानुमान
शनिवारः अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री
रविवार आसमान साफ, अधिकतम 41 डिग्री, न्यूनतम 22 डिग्री
सोमवारः मौसम शुष्क, अधिकतम तापमान 41 डिग्री. न्यूनतम 23 डिग्री
चार दिन का अधिकतम तापमान
सोमवारः 38.7 डिग्री
मंगलवार 38.7 डिग्री
बुधवार 38.8 डिग्री
वीरवार 39.5 डिग्री