पंजाब में बारिश को लेकर बड़ी Update, सभी Record तोड़ेगा Monsoon!

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 03:33 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह लगातार बारिश होने की उम्मीद है। इसी के साथ जून महीने में बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पंजाब के कई जिलों में पिछले दिनों लगातार बारिश हुई है, जिसे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के मौसम विभाग ने प्री-मानसून की बारिश बताया है। मौसम विज्ञानी डॉ. कुलविंदर कौर गिल के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा मौसम बना रहेगा। 21 और 22 जून को भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।

बताया जा रहा है कि, 25 जून तक मानसून पंजाब में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। पिछले दिनों हुई बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी समय मानसून की एंट्री होगी। आपको ये भी बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार मानसून 24 मई को केरल पहुंचा था। हालांकि, 28-29 मई से 10-11 जून तक यह रुक गया था लेकिन अब पुनः सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News