CM मान की रिहायश के बाहर किसानों का जबरदस्त धरना, पंजाब सरकार को दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 04:57 PM (IST)

संगरूर (सिंगला): आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका कर मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ और अन्य किसानी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के आगे विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रोष धरना दिया और मांग की है कि भारत-अमेरिता कर मुक्त व्यापार समझौता रद्द किया जाए। इसके साथ ही बिजली बिल, बीज बिल 2025 और लेबर कोड रद्द करने सहित मनरेगा को बहाल करने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इन बिलों के खिलाफ आज तक एक शब्द भी नहीं बोला।  

किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की कठपुतली बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के पानी पर डाका मारा गया और अब चिप वाले मीटर लगा कर आम जनता और किसानों पर बोझ डाला जा रहा है। संयुक्त मोर्चे की अलग-अलग किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन जनविरोधी बिलों पर अपना स्टैंड स्पष्ट न किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा। 

इस मौके पर इकट्ठ को संबोधित करते हुए बी.के.यू. उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां, बी.के.यू. डकौंदा (बुर्जगिल) के प्रदेश मीत प्रधान गुरमीत भट्टीवाल, कीर्ति किसान यूनियन के भूपिंदर सिंह लोंगोवाल, कुल हिंद किसान सभा के मेजर सिंह पुन्नांवाल, जमहूरी किसान सभा पंजाब के प्रदेश नेता ऊधम सिंह संतोखपुरा, कुल हिंद किसान सभा अजय भवन के प्रदेश नेता बलदेव सिंह निहालगढ़, बी.के.यू. राजेवाल के जिला नेता कुलविंदर सिंह माझा, बी.के.यू. डकौंदा धनेर के जिला सचिव जगतार सिंह दुग्गा ने बताया कि अमेरिका के साथ यह समझौता करके मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता और किसानों-मजदूरों के रोजगार को दांव पर लगा दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News