पंजाब में इन तारीखों को होगी भारी बारिश! आंधी-तूफान का भी खतरा, 12 जिलों में अलर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 06:53 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज से लेकर 2 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लगातार चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट और नवांशहर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
30 और 31 जुलाई को पूरे पंजाब में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के दौरान 12 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के दूर-दराज इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट रहेगा।

1 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और गुरदासपुर के दूर-दराज क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में कोई विशेष अलर्ट नहीं है। वहीं 2 अगस्त से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है और तापमान बढ़ सकता है।
इन जिलों के लोग रहें सतर्क
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

