पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में आज फिर गरमाया माहौल, चन्नी समर्थकों ने जमकर लगाए नारे
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी कलह बढ़ता जा रहा है। कल पटियाला में हुई मीटिंग में हुए हंगामे के बाद आज रविवार को बरनाला में भी कांग्रेस की बैठक के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। यहां भी जब राजा वड़िंग बोल रहे थे तो चन्नी समर्थकों द्वारा ''चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ, चन्नी लाओ, कांग्रेस बचाओ!'' और "चन्नी, तेरी सोच ते पहरा दियांगे ठोक के" के नारे लगाए गए। इस दौरान मंच पर राजा वड़िंग के साथ पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
बता दें कि बरनाला में जनसंपर्क अभियान के तहत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे। इस मीटिंग के दौरान वहां चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद नहीं थे पर उनके मिलने यहां पहुंचे थे जिनके द्वारा चन्नी के हक में नारेबाजी की गई। विरोध देखते हुए राजा वड़िंग द्वारा वहां मौजूद पार्टी वर्करों से शांति और अनुशासन की अपील की गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब चन्नी के समर्थकों द्वारा राजा का विरोध किया गया हो और ये पार्टी के कलह को जग-जाहिर कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

