पंजाब के मौसम की Latest Update, आखिरी पड़ाव पर पहुंची सर्दी, 25 फरवरी तक...

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 04:37 PM (IST)

जालंधर : पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गई है। धीरे-धीरे पंजाब में गर्मी भी दस्तक देने लगी है। आने वाले दिनों में पंजाब के टेम्परेचर में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, आज यानी शुक्रवार को पहाड़ों से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए नया अपडेट जारी किया है। राज्य में 25 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी तक बारिश को लेकर विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मैक्सिमम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सेंट्रल, वेस्टर्न और साउथ-ईस्ट इलाकों में तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस हफ्ते पूरे राज्य में मैक्सिमम तापमान नॉर्मल से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

इस बीच अगर पंजाब के तापमान की बात करें तो गुरुवार को जहां राज्य के अलग-अलग जिलों में धूप खिली थी, वहीं आज भी पंजाब के जिलों में धूप खिली हुई है। फिलहाल सुबह और शाम की ठंड महसूस हो रही है। गुरुवार को दिन का सबसे ज़्यादा तापमान रूपनगर जिले में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह लुधियाना का ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 26.6, पटियाला का 26.3, होशियारपुर का 26.1 और पठानकोट का 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान अमृतसर में 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुमान के मुताबिक, मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News