प्लॉट के नाम पर ठगे लाखों, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 03:07 PM (IST)

टांडा उडमुड़ (परमजीत सिंह मोमी) : फोकल प्वाइंट टांडा में एक महिला द्वारा प्लॉट बेचने के नाम पर टांडा के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख की ठगी के आरोप में टांडा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला जांच पड़ताल के उपरांत एकता रानी पत्नी शिव कुमार निवासी सूची पिंड जालंधर के खिलाफ दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में रोहित ने बताया कि 23 नवंबर 2022 को उसने फोकल प्वाइंट टांडा में प्लॉट खरीदने के लिए उक्त महिला से 10 लाख 50 हजार रुपए में सौदा तय किया था। प्लॉट के ट्रांसफर से पहले डेढ़ लाख रुपए दिए गए थे और बाकी के 9 लाख रुपए प्लॉट के ट्रांसफर के बाद देने थे, लेकिन एकता रानी ने प्लॉट के ट्रांसफर से पहले ही 9 लाख रुपए की मांग कर दी। बाद में प्लाट का सौदा पूरा न होता देख हमने अपने डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे, लेकिन उक्त महिला ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत मिलने के बाद डीएसपी टांडा द्वारा की गई जांच के बाद महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच एस.आई परविंदर सिंह कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News