SYL के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान बोले-'जान कुर्बान कर देंगे पर ...'

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 03:28 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मैंबर सुशील कुमार की तरफ से कल सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर के मुद्दे पर हरियाणा के पक्ष में लिए स्टैंड के बाद पंजाब में फिर राजनीति गरमा गई है। 

विरोधी पार्टियों ने इस मुद्दे पर पंजाब की ‘आप ’ सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। पंजाब की राजनीतिक गुटों ने भगवंत मान सरकार के इस मुद्दे पर सवाल खड़े किए थे। आज आप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पानियों के मुद्दे पर पंजाब के साथ डट कर खड़े हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब का पानी किसी भी राज्य को नहीं जाने देंगे। जो भी बलि देनी पड़ेगी, तैयार हैं। जान कुर्बान कर देंगे, लेकिन पानी की एक बूंद बाहर नहीं जाने  देंगे।

उन्होंने कहा कि जो आज इस मुद्दे पर शोर मचा रहे हैं, उनकी सरकार के समय ही यह मुद्दा खड़ा हुआ। बता दें कि कल राज्यसभा मैंबर सुशील कुमार ने कहा था कि एस.वाई.एल. नहर का पानी हरियाणा के गांव -गांव पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इन पानियों पर हरियाणा का हक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News