पंजाब में बुधवार को Chemists Shops रहेंगी बंद, पढें...

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 06:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में 20 मई यानी कि कल केमिस्टों स्टोर बंद रहेंगे। ऑनलाइन दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री और कॉर्पोरेट कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 'ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स' (AIOCD) के कल 'भारत बंद' के आह्वान को पंजाब में भारी समर्थन मिला है। राज्य के लगभग सभी जिलों के केमिस्ट इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और कल पूरे पंजाब में केमिस्ट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस संबंध में केमिस्ट 15 मई से काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे थे, जिसे कल पूरी तरह हड़ताल के रूप में देखा जाएगा।

पंजाब में कहां-कहां दुकानें बंद रहेंगी?

लुधियाना में इंडस्ट्रियल सिटी की केमिस्ट एसोसिएशन ने बड़े पैमाने पर दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। माझा और दोआबा क्षेत्रों के इन 2 बड़े मेडिकल हब की होलसेल और रिटेल केमिस्ट यूनियनों ने हड़ताल को पूरा समर्थन दिया है। कपूरथला, भोलाथ, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और सुल्तानपुर लोधी के केमिस्टों ने भी बंद के आह्वान को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। मोहाली, फिरोजपुर, मोगा समेत मालवा बेल्ट के सभी बड़े शहरों के लोकल मेडिकल इंस्टीट्यूशन ने इस बंद में शामिल होने की बात कन्फर्म की है।

केमिस्टों की मुख्य मांगें और समस्याएं

ऑनलाइन फार्मेसी पर रोक : रिची भटेजा ने कहा कि गैर-कानूनी ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि नकली दवाइयों का खतरा भी बढ़ रहा है।
ड्रग एक्ट में संशोधन : केमिस्टों को बिना वजह परेशान करना बंद किया जाए और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए।
लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया : लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों और अनावश्यक देरी को खत्म किया जाए।

मरीजों को हो सकती है परेशानी

प्रधान रिची भटेजा ने स्पष्ट किया कि 20 मई को इमरजेंसी सेवाओं को छोडक़र बाकी सभी केमिस्ट दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि वह अपनी जरूरी दवाइयों का इंतजाम पहले ही कर लें।

चंडीगढ़ में भी कई दुकानें बंद

चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है, इस कारण 20 मई को शहर की ज्यादातर मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने जरूरी और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किए हैं। सेहत विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, P.G.I., G.M.C.H.-32, G.M.C.H.-16 और दूसरे बड़े अस्पतालों के आस-पास के कुछ खास मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसन्म नए ओ.पी.डी. इमरजेंसी ब्लॉक, ट्रॉमा सेंटर और अलग-अलग अस्पतालों के पास की फार्मेसी में स्थित स्टोर शामिल हैं। इसके अलावा, सेक्टर 33, सेक्टर 34, सेक्टर 22, मनीमाजरा और दूसरे इलाकों में कुछ मेडिकल स्टोर और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News