चीफ खालसा दीवान के WhatsApp ग्रुप में सदस्य ने डाली अश्लील तस्वीरें
punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 12:50 PM (IST)
अमृतसर:सी.के.डी. अपडेट्स के व्हाट्स एप्प ग्रुप में एक सदस्य द्वारा अश्लील तस्वीरें डालने से चीफ खालसा दीवान संस्था एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। संस्था प्रधान निर्मल सिंह ने अश्लील तस्वीरें डालने वाले सदस्य की इस हरकत पर उसे चीफ खालसा दीवान की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
व्हाट्स एप्प ग्रुप में 147 सदस्यों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं ग्रुप में तस्वीरें डालने वाले सदस्य ने प्रतिक्रि.ा कहा कि उसके परिवारिक सदस्य द्वारा गलती से तस्वीरें डाल दीं गई थीं। इस बारे में उसे जानकारी नहीं थी।