CM भगवंत मान ने युवाओं को दिया तोहफा, बांटे नियुक्ति पत्र

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 01:50 PM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग में नई नियुक्तियों के लिए 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अब तक 61,281 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। यह समागम पंजाब सरकार के साल 2026 के मिशन रोजगार का पहला समागम है।

bhagwant mann

पंजाब सरकार की ओर से साल 2026 के पहले इवेंट के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नौकरियां देते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके लिए पूरा पंजाब उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र लेने वालों को जो खुशी हो रही है, वैसी ही खुशी उन्हें भी आज हो रही है, ऐसे लग रहा है कि उनके परिवार में किसी को नौकरी मिलने जा रही है।

cm mann

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अमीर वह नहीं माना जाएगा जिसके पास बैंकों में पैसा और कारें हों, बल्कि बड़ा आदमी वह माना जाएगा जिसके पास ऊंची पढ़ाई होगी। इस मौके पर पिछली सरकारों पर ज़ुबानी हमला करते हुए सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि जिन्होंने साइन करने थे, उन्होंने अपने भाई-भतीजों की चिट्ठियों पर साइन कर दिए। उस समय उनके युवा नौकरी की चिट्ठियों का इंतजार करते रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News