Oye Balle Balle....मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमकर डाला भंगड़ा, तस्वीरें आई सामने

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 04:04 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड  में  भंगड़ा डालते नजर आए। दरअसल, यहां पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सी.एम. PAP कैडिट के साथ खुशी सांझा करते हुए पंजाबी गाने पर भंगड़ा डालते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। 

PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में नए ज्वाइन हुए कास्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थी लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते है। पहली बार 2999 कांसेटबलों की परेड हुई है, जिसमें 1098 महिला पुलिस 1901 लड़के शामिल है। नौजवानों ने मिल्ट्री लेवल की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है।
PunjabKesari
अभी सिर्फ शुरुआत हुई है हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। हर साल भर्तियां होंगी, 4 साल तक का नोटिफिकेशन सीधा दे दिया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्तूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ पंजब फिर नंबर 1 राज्य बनेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे में रखे जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News