मुख्यमंत्री भगवंत मान के Ultimatum के बचे सिर्फ कुछ ही मिनट, धड़कने तेज...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 04:46 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चेतावनी के कुछ ही मिनट बचे है। दरअसल, तहसीलदारों  की  हड़ताल पर सख्त एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी कि सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को शाम 5 बजे तक डियूटी जॉइन करें। 

PunjabKesari

सी.एम. मान ने ट्वीट कर लिखा था कि ''तहसीलदार अपने भ्रष्टाचारी साथियों के हक में हड़ताल कर रहे हैं पर हमारी सरकार रिश्वत के सख्त खिलाफ है। आम लोगों की परेशानी को रोकने के लिए तहसील के अन्य अधिकारियों को तहसील के सभी कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी मुबारक... पर छुट्टी के बाद कहां ज्वाइन करना है यह लोग फैसला करेंगे।''      

इसके साथ ही सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक डियूटी जॉइन करने के लिए कहा गया है और ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। उनका कहना है कि तहसीलदार जगसीर सिंह, रजिस्ट्री क्लर्क गोपाल कृष्ण सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों पर दर्ज मामला रद्द करने तक हड़ताल जारी रहेग। ऐसे में उक्त चेतावनी के कुछ  ही मिनट रह गए  है, अब देखना ये होगा  कि सभी कर्मचारी वापिस आते है या नहीं?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News