करंट लगने से 2 मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 09:25 AM (IST)

डेरा बाबा नानक(कंवलजीत): गांव डाला में करंट लगने से 2 मासूम भाइयों की मौत होने का समाचार मिला है। मृतक बच्चों के दादा जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे वह अपने खेतों में टै्रक्टर चला रहा था। रविवार की छुट्टी होने के कारण उसके 2 पौत्र सुखप्रीत सिंह (10) तथा हरप्रीत सिंह (8) घर के बाहर खेतों में खेल रहे थे। इस दौरान जब उसका छोटा पौत्र हरप्रीत सिंह घर के नजदीक चल रहे ट्यूबवैल पर पानी पीने लगा तो पानी में आ रहे करंट का वह शिकार हो गया। 

यह देख कर जब उसके दूसरे पौत्र सुखप्रीत सिंह ने उसको बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को जमीन पर गिरा देख कर जब तक वह उन्हें बचाने के लिए आता, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चों का पिता मस्कट में नौकरी करता है। उसे जानकारी दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News