CIA स्टाफ की खुफिया इनपुट पर कार्रवाई, हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 02:50 PM (IST)
मोगा (विपन) : वार अगेंस्ट गैंगस्टर मुहिम के तहत मोगा सी आई ए स्टाफ ने खुफिया इनपुट पर दो आरोपियों लखविंदर सिंह और निशान सिंह को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 5 पिस्टल 6 मैगजीन ओर 6 लाइव कारतूस बरामद किए है। यह आरोपी पाकिस्तान से हथियारों को मंगवा पर यहां पर सप्लाई करते थे ओर बार्डर एरिया में मंगवाते थे। वही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की करवाई शुरू कर दी है, दोनों आरोपियों की उमर 22-23 साल की है।

वहीं जाकारी देते हुए मोगा एस एस पी अजय गांधी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पंजाब पुलिस द्वारा वार आगेंट्स गैंगस्टर मुहिम चलाई जा रही है और मोगा पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं सी आई ए स्टाफ को इनपुट मिली थी कि लखविंदर सिंह और निशान सिंह जो कि जिला तरनतारन के रहने वाले हैं और नाजायज हथियारों की सप्लाई करते है और पाकिस्तान से मंगवाते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों लखविंदर सिंह और निशान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 पिस्टल 6 मैगजीन ओर 6 जिंदा कारतूस बरामद किए है। यह सप्लाई पाकिस्तान से मंगवाते थे और पाकिस्तान के स्मगलरों के साथ इनके सम्बन्ध हैं और आगे सप्लाई करते हैं। वही इनको रिमांड पर लेकर आगे की करवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

