नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 02:19 PM (IST)

मोगा (विपन) : मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा बधनी कलां पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते समय एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि कुलविंदर कौर निवासी राऊके कलां रोड, बधनी कलां, जिला मोगा नशीले पदार्थ बेचने का कारोबार करती है और उस समय अनाज मंडी वधनी कलां में ग्राहकों का इंतजार कर रही है। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी महिला को काबू कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 30 खुली नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लायरों और अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News