पंजाब के अब इस सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट बंद, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Aug 01, 2025 - 05:52 PM (IST)

कपूरथला : सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने मामला सामने आया है। जालंधर के बाद अब कपूरथला सिविल अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण ऑक्सीजन प्लांट को बंद करना पड़ा है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। एस.एम.ओ. डॉ. इंदु बाला ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है।
इस समस्या को लेकर पहले भी स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही समाधान निकाला गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने के चलते ट्रॉमा सेंटर में 3 मरीजों की मौत हो गई थी। इस मामले में अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 3 डॉक्टरों को सस्पेंड और एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था। अब कपूरथला में सामने आई यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और विभाग की लापरवाही की पोल खोल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here