कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में गरमाया माहौल, आपस में भिड़े 2 गुट, संगत में रोष
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 11:59 AM (IST)
पंजाब डेस्क : कनाडा के मॉन्ट्रियाल में एक गुरुद्वारा साहिब में 2 गुटों की बीच झड़प की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां गोलक के हिसाब-किताब को लेकर हो रही मीटिंग के दौरान दोनों गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट का आरोप है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने बरछा तान दिया और हमला करने की कोशिश की गई। इसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ। इस घटना की एक सी.सी.टी.वी. भी सामने आई है।
सामने आई सी.सी.टी.वी. में दिखाई दे रहा है कि मीटिंग के दौरान अचानक प्रधान व एक अन्य व्यक्ति के बीच में हाथापाई हो जाती है। वहां मौजूद लोगों द्वारा दोनों को अलग करने की कोशिश की गई तो प्रधान ने बरछा उठा लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद संगत में रोष पाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

