सांसद अमृतपाल समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन, मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर गरमाया माहौल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 02:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के वर्करों द्वारा आज बंदी  सांसद अमृतपाल की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में CM भगवंत मान की सरकारी रिहायश का घेराव किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पार्टी के समर्थकों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए सख्त प्रबंध करते हुए बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं इस दौरान मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर माहौल गरमा गया और पार्टी वर्कर चंडीगढ़ पुलिस से भिड़ गए हैं। 

मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड फैंक दिए। यहां उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया जिसका प्रदर्शनकारियों ने मुंह मोड़ दिया। इसके बाद बैरिकेडिंग तोड़कर वह चंडीगढ़ में घुस गए। इस मौके पर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के नेता मनप्रीत अयाली ने कहा कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए हैं। इस दौरान उनके द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग की जा रही है।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News