पंजाब से दिल्ली जाने वाले सावधान! हरियाणा पुलिस ने शंभू-खनौरी बॉर्डर किए सील
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 11:12 AM (IST)
पंजाब डेस्क : अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में किसानों द्वारा 21 जुलाई को दिए गए दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा अमृतसर-दिल्ली G.T. रोड पर बड़े स्तर पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है। इस दौरान भारी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा जे.सी.बी. और पोकलेन मशीनों की मदद से मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है वहीं भारी सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। G.T. रोड पर सख्ती के कारण वाहनों के ट्रैफिक का बोझ अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आ गया है।
वाहनों की आवाजाही के दबाव के कारण लालड़ू से लेकर लेहली तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। हालात ऐसे हैं कि हाईवे के साथ-साथ दोनों तरफ की सर्विस रोड भी ट्रैफिक से पूरी तरह जाम हैं। इस कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के पास कर्मचारियों की कमी के कारण जाम को काबू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

