आजादी दिवस से पहले चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 03:24 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के चार स्कूलों को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित टीमों को मौके पर भेज दिया।

 पुलिस ने स्कूल और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। इन 4 स्कूलों में कैमल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26 और सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45 शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्कूल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी भरे कॉल की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, धमकी की कॉल किस नंबर से की गई थी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। अभी तक कोई वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ऐसे में एक साथ चार स्कूलों को धमकियां मिलने के बाद पुलिस हर तरफ से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News