सनसनीखेज मामला: चंडीगढ़ में वकील ने महिला को मारी गोली!

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 04:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में एक वकील द्वारा महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-42 में शनिवार को प्रॉपर्टी विवाद के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वकील ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से महिला को गोली मारी। जानकारी के मुताबिक, वकील और महिला के परिवार के बीच एक मकान को लेकर विवाद था और कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने की कार्रवाई चल रही थी और महिला मकान पर कब्जा करने पहुंची थी।

इसी बीच, मकान पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से महिला को गोली मार दी। वकील ने बालकनी से लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर फायर किया था। गोली महिला के मुंह में लगी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को तुरंत PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस उन हालात की भी जांच कर रही है, जिनमें फायरिंग हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी धीरज ने बतााय कि, मकान पर वकील जेपीएस चड्ढा ने कब्जा किया हुआ था, जहां पहले वह किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि, जब महिला मकान पर अपना कब्जा लेने के लिए पहुंची तो उसके साथ कोर्ट का एक सदस्य और चंडीगढ़ पुलिस के जवान मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News