चंडीगढ़ में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय परिसंवाद, राज्यपाल से लेकर RSS पदाधिकारी तक पहुंचे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 11:13 PM (IST)

चंडीगढ़ | : सप्त सिंधु कल्चरल हेरिटेज फोरम के बैनर तले Dr. Varinder Garg और उनकी टीम के नेतृत्व में NITTTR, चंडीगढ़ में "शतायु संघ और महिला सहभागिता" विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध लेखिका Dr. Shobha Vijender के NGO Sampurna के सहयोग से उनकी पुस्तक और महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर केंद्रित था। 350 से अधिक लोगों व बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में मुख्य वक्ता Dr. Shobha Vijender ने कहा कि ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर महिलाओं ने संघ के 100 वर्षों के सफर और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति के रूप में अग्रणी भूमिका निभाई है।

गुलाब चंद कटारिया (राज्यपाल, पंजाब): पुस्तक को ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि नारी शक्ति के बिना विकसित भारत संभव नहीं है। प्रदीप जोशी (सह प्रचार प्रमुख, RSS): गार्गी से लेकर माई भागो तक भारतीय सभ्यता में नारियों के निरंतर नेतृत्व को रेखांकित किया। विजेंद्र गुप्ता (अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा): महिला सशक्तिकरण पर सकारात्मक संवाद के लिए आयोजकों की सराहना की।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित Dr. Jyoti Chauthaiwale, Dr. Mukta Sharma और अभिनेत्री Satinder Kaur Satti ने भी महिला नेतृत्व पर विचार व्यक्त किए। Dr. Varinder Garg और सप्त सिंधु टीम के कुशल प्रबंधन में आयोजित यह सफल कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News