मेलबर्न में ''सतलुज'' फिल्म को लेकर बवाल, खालिस्तान समर्थक और भाजपा समर्थक हुए आमने-सामने

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 03:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : सतलुज फिल्म को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी इसे लेकर माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार पी.एम. मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में खालिस्तान समर्थक और सिख भाजपा समर्थक 'सतलुज' फिल्म पर लगे बैन को लेकर आपस में भिड़ गए। खालिस्तानी समर्थकों ने पी.एम. मोदी को अपशब्द बोले। 

इस पूरे मामले की एक वीडियो भी सामने आई है जिसे सिख भाजपा समर्थक जगविंदर विर्क ने सांझा किया है। इस वीडियो में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खालिस्तान समर्थक पी.एम. मोदी को अपशब्द बोलते सुनाई दे रहे हैं। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News