तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौ/त
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 12:28 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): हीरो बेकरी, पक्खोवाल रोड पुल के ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बुजुर्ग व्यक्ति की अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्रपाल सिंह उर्फ मिंटू (64) के रुप में हुई है। मृतक के बेटे अशनूर निवासी करनैल सिंह नगर फेज 2 ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी।
शिकायतकर्ता अशनूर सिंह ने बताया कि उसकी चौड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। 7 जुलाई को उसके पिता एक्टिवा पर दुकान से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते हीरो बेकरी पक्खोवाल रोड पुल के ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की लाइटें हाई बीम पर थी। ट्रैक्टर-ट्राली ने सीधा उसके पिता की एक्टिवा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसके पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार दौरन उसके पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अशनूर सिंह के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुल पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे है और आरोपी की जल्द ही पहचान कर उसे काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

