मोहाली में दर्दनाक सड़क हादसा: लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त, फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 03:55 PM (IST)

मोहाली: मोहाली में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में लुधियाना के एक जिम संचालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित इलाके में मातम का माहौल है।  मृतकों की पहचान 23 वर्षीय मनजोत सिंह, निवासी बीआरएस नगर, लुधियाना और कार चालक रवि कुमार के रूप में हुई है। 

पशु बचाने की कोशिश में  हादसा
हादसे के समय कार में मनजोत का दोस्त आकाश वर्मा और सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे भी सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं, जबकि आकाश को मामूली चोटें आई हैं। वहीं ड्राइवर रवि और मनजीत की मौत हो गई।  मृतक मनजोत के पिता अमरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुरुवार रात करीब 11:45 बजे अपने साथियों के साथ लुधियाना से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार सुबह लालड़ू के ITI चौक के पास अचानक एक पशु सड़क पर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं
हादसे के बाद फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और वाहन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसा था और इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं थी। उन्होंने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News