PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले ट्रैफिक Advisory जारी, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें...

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार VVIP मूवमेंट के दौरान शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा या कुछ समय के लिए रोका जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग का उपयोग न करें
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़-नयागांव बैरियर से पीईसी लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-2/3/10-11 चौक तक वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट या सीमित रहेगा। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग का उपयोग न करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर के अन्य कुछ मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट या अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। इसलिए नागरिक अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रखने की अपील
ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए लोगों से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है, जहां रियल-टाइम अपडेट जारी किए जाएंगे। एडवाइजरी में कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों, आमंत्रित व्यक्तियों और अधिकारियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आम लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और 'नो पार्किंग' क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें। ऐसा करने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को टो (जब्त) किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, पुलिस का सहयोग करने और वीवीआईपी दौरे के दौरान लागू अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते होने वाली असुविधा को समझते हुए सहयोग बनाए रखने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News